फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इटौंजा में जमीन के विवाद में चले कुल्हाड़ी और बांका, सात घायल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 12 Jul 2026 04:32 PM IST

इटौंजा के नौरंगपुर गांव में रविवार को एक विवादित जमीन पर गाय बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग सात लोग घायल हो गए जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। घटना को लेकर घायल सुरेश का आरोप है कि जमीन के विवाद का कोर्ट में केस चल रहा फिर भी आरोपी जमीन पर मवेशी बांधते है। उनकी तरफ से बांका लगने से उनके बेटे अंकित और आकाश भी घायल हो गए। वहीं, कुल्हाड़ी लगने से गम्भीर घायल महिला सुदामा, की बड़ी बहू ने बताया कि, उसके देवर संतोष और देवरानी ममता को भी चोट लगी। सुरेश और सुदामा को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल से ट्रामा सेंटर भेजा गया है।जबकि अन्य का इलाज इटौंजा सीएचसी में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि,पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें