फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इकाना स्टेडियम अंडरपास के सुधार का कार्य शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Jul 2026 07:14 PM IST

शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम के पास स्थित अंडरपास को ऊंचा करने और उसके सुधार का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया गया है। बरसात के दौरान इस अंडरपास में अक्सर भारी जलभराव हो जाता था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही, शहीद पथ से नीचे की ओर एक नई नाली का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी सड़क पर जमा होने के बजाय सीधे ड्रेनेज सिस्टम में निकल सके। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर "सावधान, कार्य प्रगति पर है" के बोर्ड भी लगाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि कार्य पूरा होने के बाद बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें