फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इकाना में ‘हिंदू गौरव दिवस’, कल्याण सिंह के योगदान को किया याद

इकाना स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज और मंत्री जेपीएस राठौर समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए। साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का स्वागत करते हुए कल्याण सिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की आत्मा उनके पुत्र राजवीर सिंह और समर्थकों में बसती है। भाजपा को गांव-गली तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने राम मंदिर और हिंदुत्व से जुड़े उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों और महिलाओं के हित में काम किया। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान सत्ता का त्याग करने के फैसले का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में ‘बाबू कल्याण सिंह अमर रहें’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें