हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नेहरू एंक्लेव क्षेत्र में सड़क पटरी से अवैध कब्जे हटाने के लिए एलडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।