फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर से निकली और बैंक के बाहर हो गई दिव्या की हत्या, सामने आया पूरा वीडियो

गोमतीनगर के मिठाई वाले चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या करने वाला मानस पूरी योजना के साथ आया था। वह बैग में दो असलहे रखकर आया था। इनमें से एक असलहे से फायर मिस हुआ तो उसने दूसरे से गोली मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानस दोपहर करीब 12 बजे ऑटो से बैंक पहुंचा। फिर उतरकर बैंक के बाहर पत्नी का इंतजार करने लगा। जैसे ही दिव्या सहयोगी के साथ कार से पहुंचीं और उतरकर बैंक की ओर जाने लगीं, मानस ने उन्हें दबोच लिया। बाल पकड़कर कार के बोनट पर उनका सिर दे मारा। दिव्या ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं रहीं। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें