लखनऊ के केजीएमयू में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कन्वेंशन सेंटर में ट्रॉमा व इमरजेंसी केयर पर आयोजित सेमिनार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद दुबारा माइक पर आकर उड़ीसा में अस्पताल में आग लगने से 10 लोगो की मौत को लेकर बयान दिया और कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों को अपने यहां आग से बचने के लिए इंतजाम किए जाने चाहिए। अधिकारियों को भ्रमण करना चाहिए जिससे कि ऐसी घटनाएं न हों।कार्यक्रम को नीति आयोग के प्रमुख पूर्णकालिक सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने भी संबोधित किया। सेमिनार को राज्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग मयंकेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया।