फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह दिन की ट्रेनिंग के बाद बदलेगी मदरसों की पढ़ाई की तस्वीर, एनईपी-2020 के अनुरूप पढ़ाई अपनाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से इरम एजुकेशनल सोसाइटी, इंदिरा नगर में आयोजित छह दिवसीय राज्यानुदानित मदरसा शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण आरपी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण की सीख को कक्षाओं तक पहुंचाना ही इसकी सफलता है। उन्होंने शिक्षकों से आधुनिक शिक्षण तकनीकों और एनईपी-2020 के अनुरूप पढ़ाई को अपनाने का आह्वान किया। अंतिम दिन सीबीएसई की वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन सहर सुल्तान ने शिक्षक आचरण, कक्षा प्रबंधन और संवाद कौशल, जबकि चीफ अकादमिक हेड जर्रीन अब्बास ने प्रभावी पाठ योजना और गतिविधि आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में जगमोहन सिंह, पवन सिंह, ख्वाजा बाजमी यूनुस और ख्वाजा फैजी यूनुस भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें