सोमवार शाम बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर निगोहा लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो लोडर सैरपुर थाना क्षेत्र में रैथा अंडरपास के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।