फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बार काउंसिल चुनाव: लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में दिखा चुनावी रंग

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 09 Mar 2026 02:02 PM IST

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर राजधानी लखनऊ में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन का पूरा परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया। प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से संपर्क साधने और समर्थन जुटाने में व्यस्त दिखाई दिए। दिन भर परिसर में अलग-अलग प्रत्याशियों की ओर से समर्थकों के लिए भंडारे और चाय-पानी की व्यवस्था की गई। कोई अधिवक्ताओं को भोजन करा रहा था तो कोई चाय पिलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा था। अधिवक्ताओं के चेंबरों और गलियारों में भी चुनावी चर्चाएं पूरे दिन होती रहीं। सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे कई प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के बीच अपनी बात रखते हुए पेशे से जुड़ी समस्याओं और अपनी प्राथमिकताओं को भी साझा किया। प्रत्याशियों का कहना था कि चुने जाने के बाद वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। इस दौरान युवा अधिवक्ताओं ने भी अपनी अपेक्षाएं खुलकर सामने रखीं। उनका कहना था कि बार काउंसिल को अधिवक्ताओं के कल्याण, प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और पेशे से जुड़ी सुविधाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर सोमवार को लखनऊ बार एसोसिएशन का परिसर चुनावी हलचल से गुलजार रहा और हर तरफ आगामी मतदान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें