फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बख्शी का तालाब में दो घरों में धावा बोलकर बदमाशों ने लाखों के जेवर व नकदी लूटी

बख्शी का तालाब। सैरपुर थाना क्षेत्र के बौरूमऊ गांव में बदमाशों ने मंगलवार-बुधवार की रात 12 से 3 बजे के बीच दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपए नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना के दौरान कमरों में सो रहे परिवार के लोगों को बाहर से बंद कर दिया। गांव के रहने वाले अरविंद पाल ने बताया कि बदमाश उनके घर के अंदर छत पर आंगन में लगे हुए लोहे के जाल को तोड़कर के साड़ी के सहारे उतारे और जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे उनकी कुंडी बाहर से बंद कर दी इसके बाद जिस कमरे में बक्से रखे हुए थे वहां तीन बक्सों का ताला तोड़कर के लगभग 6 लाख रुपए के सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपए कीमत के चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। इसी गांव में सुरेंद्र सिंह के घर बदमाशों ने इसी प्रकार से घटना को अंजाम दिया। पिछवाड़े से छत पर चढ़कर के लोहे का जाल तोड़ा और साड़ी के सहारे आंगन में उतरकर के पहले कमरे में सो रहे लोगों को बंद कर दिया उसके बाद एक कमरे में रखें बक्सों के ताले तोड़कर के डेढ़ लाख रुपए कैश और चार लाख कीमत के गहनों को चोरी कर लिया पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया की वह बरामदे में सो रहे थे । इसलिए आहट पाकर के जब वह उठे तो आंगन में मोबाइल की लाइट जलती देखकर के उन्होंने ललकार और बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश घर के पिछवाड़े कूद करके फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन बदमाशों को भागते हुए देखा है घटना को लेकर के 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तब तड़के सुबह 4:00 बजे पुलिस आई थी इसके बाद सुबह 9:30 बजे तक सैरपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम और डार्क स्क्वाड टीम मौके पर नहीं पहुंची है जिसको लेकर के ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें