सीतापुर हाइवे किनारे बख्शी का तालाब स्थित फौजी ढाबा के पास हुए सड़क हादसे में घायल 8 वर्षीय बच्चे कृष्णा की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। सीतापुर निवासी मूलचंद ने बताया कि वह पत्नी रिंकी,बेटियां सोनी,मोनी,राधा और मृतक 8 वर्षीय कृष्णा के साथ बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर हाइवे किनारे फौजी ढाबा के पास एक दुकान के पीछे रहते है। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे उनके बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां रात में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मजदूरी कर परिवार का पेट भर रहे मूलचंद के पास न खाने के लिए पैसे है और कृष्णा के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसा था। असहाय परिवार के लिए शव का पंचनामा करने गई पुलिस टीम मददगार बनी। कॉस्टेबल रचना शर्मा,हेड कॉन्स्टेबल आशीष सिंह और अमरीश सिंह बिसेन ने परिवार की आर्थिक मदद कर एक मिशाल कायम किया।