फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर ताला, जमा पूंजी के लिए धरने पर बैठे खाताधारक

आकाश द्विवेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 01:26 PM IST

शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे उस समय भावुक और तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर खाताधारकों ने बैंक बंद कर धरना शुरू कर दिया। अपनी मेहनत की कमाई को लेकर चिंतित ग्राहक शाखा के सामने बैठ गए और रकम वापस दिलाने की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन कर रहे खाताधारकों की आंखों में आक्रोश के साथ-साथ बेबसी भी साफ झलक रही थी। उनका आरोप है कि खातों से जुड़े लेनदेन में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और इस पूरे प्रकरण में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। खाताधारकों का कहना है कि उनकी जीवन भर की बचत दांव पर लगी है, ऐसे में जब तक रकम वापस नहीं मिलती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन खाताधारक अपनी मांगों पर डटे रहे। एहतियात के तौर पर परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से दोपहर तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। फिलहाल परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और खाताधारकों का धरना जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें