फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिजली कटौती के विरोध में शक्ति भवन पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 03:14 PM IST

बढ़ती बिजली कटौती और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित शक्ति भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उनका आरोप था कि लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें इको गार्डन भेज दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें