भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की। वहीं, रविवार की दोपहर उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर भोजन किया और खाट (चारपाई) पर बैठकर पंचायत करते हुए आम के स्वाद के साथ 2027 चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के घर भोजन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे।