लखनऊ के कानपुर रोड स्थित अवध चौराहा के पास मेट्रो पिलर के नीचे एक महिला द्वारा बनाए गए अस्थायी ठिकाने में अचानक आग लग गई। पिलर के नीचे भारी मात्रा में कपड़े जमा थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि पानी की पाइपलाइन को कपड़ों से बंद कर दिया गया था, ताकि रिसाव नीचे न पहुंचे, लेकिन आग उसी में जा पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।