फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवकाश के दिन भी नहीं मिली राहत, स्लो सर्वर से जूझ रहे वकील और वादकारी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 31 May 2026 12:57 PM IST

उप निबंधक कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर संबंधी समस्या के चलते जमीनों की रजिस्ट्रियां प्रभावित होने के बाद रविवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय खोला गया। उद्देश्य लंबित बैनामों का निस्तारण कर वकीलों और वादकारियों को राहत देना था, लेकिन धीमे सर्वर के कारण समस्या बरकरार रही। रविवार को सुबह से ही रजिस्ट्री कार्यालय में वकीलों और वादकारियों की भीड़ जुटी रही। सर्वर की धीमी गति के कारण दस्तावेजों की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मामलों में रजिस्ट्रियों का कार्य शुरू होने के बाद भी तकनीकी बाधाओं के कारण पूरा नहीं हो सका। सुल्तानपुर से लगातार तीसरे दिन रजिस्ट्री कराने पहुंचे हृदय नारायण ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण उनका काम पिछले दो दिनों से लंबित है। रविवार को भी सर्वर बेहद धीमा चलने से रजिस्ट्री नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। वकीलों ने बताया कि अवकाश के दिन कार्यालय खुलने से कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन सर्वर की धीमी कार्यप्रणाली के चलते अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सर्वर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें