Hotel Arif Castles में आयोजित प्रेस वार्ता में जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि अश्वमेध धर्मराज यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागृति और युवाओं में चेतना का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रेस वार्ता में यात्रा की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान आयोजकों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।