फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा शिविर, प्रशिक्षक रितु सिंह और राजेश सिंह ने आत्मरक्षा के गुरु सिखाए

दुश्मन चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो, उसे आप पल भर में धूल चटा सकती हैं। इसके लिए आपके पास ताकत नहीं, बस सही तकनीक होनी चाहिए। अक्सर लड़कियां हमलावर की ताकत देखकर घबरा जाती हैं। आत्मरक्षा का असली नियम हमलावर की ताकत को उसी के खिलाफ इस्तेमाल करना है। ये संदेश देते हुए जब प्रशिक्षक रितु सिंह और राजेश सिंह ने आत्मरक्षा के गुरु सिखाए तो किशोरियां और युवतियां एक सुर में बोलीं आत्मरक्षा के लिए ताकत नहीं, सटीक तकनीक जरूरी है। मौका था अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा शिविर का। यह आयोजन रविवार को इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आत्मरक्षा का पहला नियम है। माहौल के प्रति सजग रहना और बिना देरी के प्रहार करना। जोर दिया कि आत्मरक्षा के लिए पहलवान होना जरूरी नहीं, बल्कि शरीर के विज्ञान को समझना जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें