फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अलीगंज सड़क चौड़ीकरण पर दुकानदारों का विरोध, मंदिर प्रशासन पर जमीन कब्जे के आरोप

Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Apr 2026 03:06 PM IST

अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर के सामने कपूरथला चौराहे से नीरा नर्सिंग होम जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी विभाग की योजना में है। इसके तहत दूसरी ओर बनी पुरानी दुकानों को हटाने का प्रस्ताव है। स्थानीय दुकानदार सचिन भटनागर और आयुष गुप्ता ने कहा कि उनकी दुकानें 35 से 100 साल पुरानी हैं और वे उचित समायोजन की उम्मीद रखते हैं। व्यापारियों का आरोप है कि मंदिर प्रशासन सड़क की जमीन पर कब्जा कर रहा है। मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है। व्यापारियों ने कहा कि विकास के नाम पर उन्हें उजाड़ने के बजाय उचित विस्थापन और दुकान का विकल्प दिया जाए। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर के सामने कपूरथला चौराहे से नीरा नर्सिंग होम की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओए से प्रस्तावित है। इस परियोजना के तहत सड़क के दूसरी ओर बनी पुरानी दुकानों को हटाने की योजना है। स्थानीय दुकानदार सचिन भटनागर और आयुष गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकानें 35 से 100 साल पुरानी हैं। वे सरकार के विकास कार्य के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उन्हें उचित समायोजन की उम्मीद है। व्यापारियों का आरोप है कि मंदिर प्रशासन सड़क की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रहा है, जबकि दुकानें वैध हैं। दुकानदारों ने बताया कि मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है और वे अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने मांग की है कि किसी भी तोड़फोड़ से पहले उनकी समस्याओं को सुना जाए। 'श्री बाला जी किराना स्टोर' 'श्री बाला जी किराना स्टोर' के पास मौजूद व्यापारियों का कहना है कि उनकी दुकानें 100 साल पुरानी हैं और वे वर्षों से मंदिर ट्रस्ट को किराया दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें