फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 24 घंटे से बिजली गुल, वसंतकुंज उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा

वसंतकुंज और लालाबाग भूहर इलाके में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बसंतकुंज स्थित बिजली उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने एई को घेर लिया और अपनी समस्याएं बताईं। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को समझाने और स्थिति शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 24 घंटे से बिजली न आने के कारण गर्मी और उमस में परेशानी हो रही है। घरों में पानी और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उपभोक्ताओं ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मौके पर विभागीय अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें