फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यपाल बोलीं- चुनौतियां हर किसी के सामने आती हैं कोई डर आता है कोई आगे बढ़ जाता है, लांच की अपनी पुस्तक

ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 05:23 PM IST

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि हर इंसान के जीवन में चुनौतियां आती हैं। कुछ डर जाते हैं तो कुछ इनका सामना कर आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आभार जताते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जी का आभार। जब मैंने उन्हें आमंत्रण देने के लिए फोन किया तो वो बोले, मैं एक मई को राज्यपाल की किताब का विमोचन करने जा रहा हूं। आप बताइए। जबकि मैंने तो कुछ कहा ही नहीं। उनको पहले से पता था। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बृहस्पतिवार को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित एकेटीयू में अपने जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्रमिक दिवस है। मजदूर कम पढ़े लिखे होते हैं पर जैसा डिजाइन होता है वैसा भवन तैयार करते हैं। इस किताब में चुनौती और आत्मबल का लेखा जोखा है। आज गुजरात राज्य का स्थापना दिवस भी है। यह संयोग है कि गोधरा में कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात का एक जिला है मेहसाणा। यहां पर करीब 1500 फुट नीचे पानी होता था। मेरे पिताजी खेती करते थे। वो गांधीवादी थे। उन्होंने परिवार को आगे बढ़ाया। मेरी मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं लेकिन ठीक तरह से अपनी जिम्मेदारियां उठाई। हम 10 भाई-बहन थे। सभी को पढ़ाया और जीवन में आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मेरी किताब की कीमत 500 रुपये है। ये किसी को फ्री नहीं मिलेगी। इससे जो धन आएगा जो जनकल्याण के लिए जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें