फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मात्मा निषाद सुसाइड केस, सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री संजय निषाद का पुतला

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 05:58 PM IST

राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या से नाराज होकर यह प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद और उनके बेटों के उत्पीड़न से परेशान होकर धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या की है। इस दौरान प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बलपूर्वक उन्हें बस में लादकर रवाना किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें