स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मदरसों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मौलाना सुफियान निजामी ने देशवासियों से एकजुट होकर आजादी का जश्न मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर देश को आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानी और वीरगाथाओं को युवा पीढ़ी व हर बच्चे तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने इतिहास को समझ सकें। मौलाना निजामी ने आगे कहा कि आजाद हिंदुस्तान में पूरी स्वतंत्रता के साथ जीवन जीना हम सभी के लिए गर्व की बात है।