फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : समाज कल्याण विभाग और मटाफर लिटफेस्ट की ओर से 'भागीदारी साहित्य उत्सव' आयोजित

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 02:26 PM IST

राजधानी लखनऊ स्थित भागीदारी भवन में रविवार को समाज कल्याण विभाग और मटाफर लिटफेस्ट की ओर से 'भागीदारी साहित्य उत्सव' का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। भागीदारी भवन में हो रहे कार्यक्रम में विशेष रूप से दलित साहित्य के प्रमुख विशेषताओं को दर्शाया जा रहा है। इसमें दलित अनुभव का चित्रण , भाषा शैली , सामाजिक राजनीतिक और साहित्यिक मूल्य पर चर्चा हो रही है। उत्सव में 'भगवान बिरसा मुंडा जनजाति के प्रतीक' विषय पर नुक्कड़ नाटक, स्त्री विमर्श में 'बातें अनकही अनसुनी' की प्रस्तुत के माध्यम से जागरूक किया गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए दलित, ट्रांसजेंडर, आदिवासी और हाशिये पर रहने वाले समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। युवा पीढ़ी से ही सामाजिक परिवर्तन एवं नए समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार वंचित, पिछड़े नागरिकों के लिए तेजी से काम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें