फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने 139 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को नए भवन की दी सौगात

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 12:01 PM IST

राजधानी लखनऊ में सोमवार को 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया गया। 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का शिलान्यास भी हुआ। साथ ही ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा 12 सौ रुपये बच्चों के माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक माध्यमिक दीपक कुमार, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें