आवारों जानवरों के हमले से राहगीर, बुजुर्ग और बच्चों के घायल होने व मौतों की घटनाएं सामने आती है। यह समस्या मुख्य रूप से गायों को सड़कों पर छोड़ देने के कारण उत्पन्न हुई है, जिस पर प्रशासन कार्रवाई करने में ठीला नजर आता है। पुराने लखनऊ के चौपटिया इलाके में सुबह अचानक दो सांड लड़ने लगे गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई और वही गुजर रहे लोग ट्रैक्टर के पीछे छुप गए और दुकान वाले ने दुकान बंद कर दी पर कुछ वाहन सवार निकलते रहे पर ये दिलेरी उन पर भारी पड़ सकती थी।