राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रिंकू और प्रिया ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और नए रिश्ते की शुरुआत की। इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं। हालांकि, दोनों बेहद खुश नजर आए। कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए और दोनों को बधाई दी।