फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पुलिस मुख्यालय लखनऊ की टीम ने अत्याधुनिक वाहन यार्ड का लिया जायजा

नरेंद्र आर्य Updated Thu, 16 Jul 2026 10:16 PM IST

पुलिस मुख्यालय लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को महराजगंज रोड स्थित अत्याधुनिक वाहन यार्ड का निरीक्षण किया। टीम ने रायबरेली मॉडल का अध्ययन करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तर्ज पर वाहन यार्ड विकसित करने की बात कही। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात एसपी अपराध प्रबल प्रताप सिंह ने टीम के साथ वाहन यार्ड का जायजा लिया। यार्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की। साथ ही यार्ड में सुरक्षित रखे गए वाहनों के बारे में जाना। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में करीब तीन एकड़ क्षेत्रफल में बने इस वाहन यार्ड में जिले के सभी थानों द्वारा जब्त किए गए वाहन और परिवहन विभाग की ओर से सीज वाहन सुरक्षित रखे जाते हैं। यार्ड में आधुनिक सुविधाओं के साथ सुव्यवस्थित रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था है। निरीक्षण टीम ने वाहन यार्ड को देखकर खुशी जताई्। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी बनाए गए यार्ड को रायबरेली की तरह बेहतर ढंग से रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि यार्ड में एक उपनिरीक्षक, चार गार्ड, दो कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें