राणा सांगा पर दिए सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया गया है। इस मौके पर डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी समेत अन्य अधिकारियों डटे रहे। पीएसी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।