फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर लखनऊ में केशव मौर्य बोले- जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी

Bhupendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 03:54 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ आगमन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही ख़ुशी का अवसर है। हम उनका स्वागत करते हैं। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि जो निर्देश देंगे उसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार देश में बनाने का काम करेगी। यहां पर संगठनात्मक बैठक से लेकर के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक एवं अन्य कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कहा कि वही बयान सभी लोग दे रहे हैं। जांच का जो भी निष्कर्ष निकलेगा, जो सच्चाई है सामने आएगी और जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्रवाई होगी। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न होने पाए इसके लिए जो आवश्यक कदम उठाना होगा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जरूर उठाएगा। अखिलेश यादव को श्रीराम जन्मभूमि मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जिस प्रकार से वो बयानबाज़ी कर रहे हैं, मैं उसकी निंदा करता हूं। एसआईटी जांच कर रही है, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। उसकी गहराई से जांच चल रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, श्रीराम मंदिर निर्माण के विरोधी हैं। वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर मामले में अपनी ज़ुबान बंद रखें तो अच्छा रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें