राजधानी लखनऊ में तेलीबाग स्थित तेलीबाग इंडेन सर्विस के कार्यालय पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी। लोगों का कहना है एजेंसी की ओर से लगातार बताया जा रहा है कि बुकिंग नहीं हो पा रही है। घरों में सिलिंडर नहीं है। वहीं गैस एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि लोग पैनिक में लगातार एक साथ ही सिलिंडर बुक कर रहे हैं। इसकी वजह से सर्वर ठप हो गया है। बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं किला गांव स्थित एचपी गैस सर्विस में भी उपभोक्ताओं को पर्याप्त संख्या में सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।