राजधानी लखनऊ में सोमवार को गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के आफिस में विभाग की ओर से परिवार कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण डॉ शालू गुप्ता ने कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनिता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिंद, गीता विश्वकर्मा, डॉ प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल,प्रतिभा कुशवाह, रेणु गौड़, अवनी सिंह सपना कश्यप , संगीता जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।