रामनगरी अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सुबह 6:00 से ही मंदिर के मुख्य गेट पर सख्त पहरा है। पीएम जगतगुरु आदि शंकराचार्य गेट से मंदिर में प्रवेश करेंगे। 9:30 बजे के करीब वह अयोध्या पहुंचेंगे। यहां उनका रोड शो है। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वह मंदिर जाएंगे। इस रोड शो के दौरान स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। सड़क के किनारे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोग खड़े हैं। उनके हाथों में तिरंगा झंडा है। जय श्री राम और भारत माता की जय के लगातार उद्घोष कर रहे हैं।