फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में चयनित कर्मियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 01:02 PM IST

राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो रहा है। सीएम कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। बताते चलें कि 60244 सिपाहियों की भर्ती के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विंग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराया था। इसके आधार पर ही सहायक परिचालकों और कर्मशाला कर्मचारियों का चयन किया गया है। जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनमें 1314 सहायक परिचालक और 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें