यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जेपीसी की बैठक संपन्न गई है। जेपीसी बिल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से सुझाव और आपत्तियां लीं। बैठक में जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, जेपीसी के सदस्य असदुद्दीन ओवैसी समेत 11 सदस्य शामिल हुए। इसमें खासतौर पर शिया सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमैन अली जैदी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना सुफियान निजामी, जमाते इस्लामी, मिली काउंसिल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी जेपीसी से मुलाकात करने पहुंचे। जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का लखनऊ में यह दूसरा दौरा था। इससे पहले लखनऊ दौरे के दौरान मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरू और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ़ अब्बास से बिल के संबंध में लंबी चर्चा की थी।