नीट की परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ में अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित साइंस सिटी के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें आंचल विज्ञान केंद्र के गेट नंबर एक को बंद करने के निर्देश हैं। क्योंकि इसके सामने नीट की परीक्षा का केंद्र बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा इनको नोटिस दी गई थी कि आज घूमने आने वाले लोगों की मुख्य गेट से एंट्री नहीं होगी। पीछे के गेट से एंट्री होगी, जो गेट नंबर-2 है। बाहर नोटिस बोर्ड पर भी जानकारी चिपका दी गई है।