फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकीय हालात के बीच जीवन जी रहे लखनऊ में कांशीराम कॉलोनी के निवासी

Bhupendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 09:58 AM IST

राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर के सदरौना रोड स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना (फेज-2) के निवासी नारकीय हालात के बीच रहने पर मजबूर हैं। एलडीए की 2092 आवासों वाली इस कॉलोनी में जलभराव की समस्या एक वर्ष से है। इसके अलावा यहां की बदहाल सड़कें, ठप सीवर लाइन और चारों तरफ फैला कूड़ा प्रशासन की संवेदनहीनता की कहानी बयां कर रहा है। नियमित सफाई नहीं होती। सीवर का पानी सड़कों पर बहने और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम सदन में भी एक बार मामला उठाया गया, पर हुआ कुछ नहीं। कॉलोनी के हैंडपंपों के चारों ओर काई और गंदा पानी जमा रहता है। इस कारण लोग दूसरी कॉलोनियों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। लापरवाही की हद तो यह है कि ट्रांसफार्मर के पास भी पानी भरा रहता है, जिससे हर वक्त करंट फैलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें