फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा चांद, 21 को मनाई जाएगी ईद

राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद से ईद का चांद देखा गया, लेकिन गुरुवार को चांद नहीं दिखा। मस्जिद के शाही इमाम मौलाना कारी सैयद फजलुल मन्नान रहमानी व इम्तियाज दूरबीन से चांद का दीदार कर रहे थे। लेकिन चांद नहीं दिखा। इसलिए अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। इस बात का एलान शाही इमाम ने किया।

बताते चलें कि ईद-उल-फित्र के मद्देनजर मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से गुरुवार शाम 5:30 बजे ईद-उल-फित्र का चांद देखने की अपील की गई थी। कमेटी ने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में चांद देखने का एहतिमाम किया गया था। लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश की गई थी। लेकिन, आज चांद नहीं दिखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें