कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता मे विरोध प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक विद्यालय नरही हज़रतगंज से बड़ी संख्या मे अध्यापक एकत्र होकर हाथों मे पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला। अध्यापकों ने दो किलोमीटर तक पैदल मार्च कर आतंकी हमले को लेकर विरोध किया। हाथों मे बैनर-पोस्टर लेकर हजरतगंज के सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर प्रदर्शन खत्म किया।