राजधानी लखनऊ में लालबाग की कैंट रोड पर रेडिशन होटल के पास पानी पाइप लाइन में लीकेज से बुधवार सुबह सड़क धंस गई। जानकारी के बाद नगर निगम और जलकल की टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मरम्मत के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया है । नगर निगम के प्रभारी जोनल अभियंता किशोरी लाल ने बताया की पानी की पाइप लाइन में लीकेज से सड़क में गड्ढा हो गया था। जानकारी मिलने के बाद लीकेज को दूर करने के लिए जलकल की टीम मौके पर काम कर रही है । मरम्मत कार्य के लिए सड़क को करीब 5 फीट तक खोदा भी गया है। इस सड़क पर भारी ट्रैफिक रहता है ऐसे में मरम्मत का काम ट्रैफिक को रोक कर किया जा रहा है।