लखनऊ के हजरतगंज स्थित सेंट फ्रांसिस कालेज में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें रस्सा कसी प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज हॉउस (लाल) व सेंट एंडरेव हॉउस (नीली) के बीच कड़ी टक्कर हुई। इस दौरान स्कूल के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने से गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं। इससे जाम का स्थिति बनी रही।