लखनऊ में सरस्वतीपुरम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का 5वां वार्षिक उत्सव रविवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित एक विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ड्राइंग, डांस, सिंगिंग कम्पटीशन के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वही म्यूजिकल चेयर में पुरुषों व महिलाओं ने जोर आजमाइश की। समाज सेवा के कार्यों के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सौरभ तिवारी के साथ समिति के संरक्षक अशोक कुमार राय, अध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव अजय कुमार यादव, रामेन्द्र सिंह, चंद्र मोहन मिश्रा, पुनीत कुमार पांडे, विमल कुमार कटियार, श्रीकांत मिश्रा, सुनील सिंह, वीरेंद्र कुमार समेत कॉलोनी के लोग मौजूद रहे। समिति के महासचिव अजय यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकजुट और क्षेत्र का विकास करना है।