फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सामुदायिक केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने किया संबोधित

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Oct 2025 12:39 PM IST

राजधानी लखनऊ में रविवार को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ में निर्मित सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एलडीए की तरफ से आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। यह एचएएल के सीएसआर फंड से 6 करोड़ रुपये से 25 हजार वर्ग फीट में बनाया गया है। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस पूरी तरह वातानुकूलित है। इस दौरान रक्षा मंत्री ने भारत रत्न व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति का भी वर्चुअली अनावरण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें