राजधानी लखनऊ में सोमवार को गोमती नगर के विपिन खंड स्थित संगीत नाटक अकादमी में संपदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, उत्तर प्रदेश संस्कृत नाटक अकादमी, और संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।