फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में निकाली गई योग जागरुकता शोभायात्रा, 17 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को योग जागरुकता शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के अलावा देश के 17 राज्यों से आए हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह शोभायात्रा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के गेट नंबर एक से शुरू होकर सेंट जोसेफ हॉस्पिटल होते हुए शहीद कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे से होते हुए शंकर चौराहा से होते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के गेट संख्या दो पर आकर समाप्त हुई। इस यात्रा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. मदन मोहन झा, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर के निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा, सह-निदेशक प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी, योग महोत्सव कार्यक्रम संयोजक प्रो. देवीप्रसाद द्विवेदी, संस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक प्रो. भारतभूषण त्रिपाठी, शोभा यात्रा संयोजक प्रो. पवन कुमार, सह-संयोजक ज्योति सिंह, इग्नू अध्येता सहायता केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रफुल्ल गड़पाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुद्रनारायण नरसिंह मिश्र, अनुभाग अधिकारी गुरु प्रसाद, विवेक कुमार सिंह सहित प्राध्यापकगण, अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें