फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नगर निगम पहुंचे सपा पार्षद ललित किशोर तिवारी, बाद कुछ देर में लेंगे शपथ

Bhupendra Singh Updated Sun, 24 May 2026 09:18 AM IST

राजधानी लखनऊ में वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज (तृतीय) से निर्वाचित सपा पार्षद ललित किशोर तिवारी को हाईकोर्ट के आदेश के पांच महीने बाद आखिरकार आज नगर निगम मुख्यालय में शपथ दिलाई जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार के बाद वह नगर निगम पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। दरअसल, 19 दिसंबर 2025 को अदालत की लखनऊ खंडपीठ ने ललित किशोर तिवारी के प्रतिद्वंद्वी का निर्वाचन शपथ पत्र में अधूरी जानकारी देने के आधार पर रद्द कर दिया था। इसके बाद से ललित पद की शपथ लेने के लिए जिलाधिकारी और महापौर के पास लगातार पत्र दे रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें