राजधानी लखनऊ में उदयगंज स्थित कैनाल कॉलोनी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहुंची तैसीन ने बताया कि बच्चों का नाम जुड़वाना है। पासपोर्ट, आधार कार्ड बन गया है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं बन पा रहा है। वहीं सचिवालय के पूर्व विशेष सचिव सर्वोदय गुप्ता का नाम मतदाता सूची में नाम है लेकिन वह नो मैपिंग में चला गया है। उदयगंज स्थित कैनाल कॉलोनी में बीएलओ की ओर से मतदाता सूची खो जाने पर गुस्साए एसडीएम ब्रजेश कुमार वर्मा। बीएलओ को हड़काया।