राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर सेक्टर 25 स्थित रामनारायण पार्क में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाल व डॉ. रूपल अग्रवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया।