राजधानी लखनऊ में मंगलवार को विभूति खंड स्थित आईआईए भवन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मंत्री अरुण कुमार सक्सेना नव निर्वाचित पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, महासचिव दीपक बजाज, आलोक अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, नीरज सिंघल को शपथ दिलाई। इस दौरान आरके चौधरी, वेद प्रकाश व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।