फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 'होम्पोशक्ति 2026' समारोह में डॉ. अशअर अली खान सम्मानित

Bhupendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 07:09 PM IST

राजधानी लखनऊ में डॉ. अशअर अली खान को 'होम्पोशक्ति 2026' समारोह में 'बेस्ट जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन' के अवार्ड से नवाजा गया। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में उन्होंने बताया कि लखनऊ में अब फ्रांस की अत्याधुनिक 'पिक्सी एआई टेक्नोलॉजी' उपलब्ध है। इससे मांसपेशियों को काटे बिना सुरक्षित ऑपरेशन संभव है। डॉ. खान ने मात्र एक वर्ष में 112 सफल रोबोटिक सर्जरी की हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही मरीजों के लिए 'अवेयरनेस कैंप' और चीन की 'आधुनिक ग्लू तकनीक' शुरू करेंगे। इससे हड्डियों के इलाज में मेटल रॉड और स्क्रू की जरूरत खत्म हो जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें